Narayana Health Care
  • Cardiology
  • Gastroenterology
  • Nephrology
  • Neurology
  • Oncology
  • Book An Appointment
    • Video Consultation
    • Physical Consultation
  • English
    • Hindi
    • Bengali
Narayana Health Care
  • Cardiology
  • Gastroenterology
  • Nephrology
  • Neurology
  • Oncology
  • Book An Appointment
    • Video Consultation
    • Physical Consultation
  • English
    • Hindi
    • Bengali
Home > Blog > Hindi > पेट की गांठ के पीछे के कारण क्या होते हैं? जानिए लक्षण और इससे बचने के उपाय
HindiOncology

पेट की गांठ के पीछे के कारण क्या होते हैं? जानिए लक्षण और इससे बचने के उपाय

by Narayana Health April 26, 2022
written by Narayana Health April 26, 2022
पेट की गांठ के पीछे के कारण क्या होते हैं? जानिए लक्षण और इससे बचने के उपाय

पेट की गांठ को पेट का कैंसर या स्टमक कैंसर भी कहा जाता है। इस स्थिति में पेट में उभार आ जाता है या फिर पेट में सूजन आ जाती है, ये गांठ के शुरुआती लक्षण होते हैं। इसकी वजह से पेट की गांठ से प्रभावित होने वाला हिस्सा बाहर निकला हुआ दिखता है। पेठ की गांठ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें लिपोमा, हर्निया और हीमेटोमा जैसी परेशानियां शामिल हैं। पेट की गांठ दो तरह की होती है, यह नरम भी हो सकती है और कठोर भी हो सकती है। कुछ लोगों को इसकी वजह से दर्द होता है। जबकि कुछ को पेट में गांठ जैसे लक्षण ही दिखाई नहीं देते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि कारणों के आधार पर ही पेट की गांठ के लक्षण नजर आते हैं। अगर किसी को हर्निया की शिकायत है  और उसी की वजह से पेट में गांठ है, तो गांठ के भीतर दर्द महसूस हो सकता है। अगर ऐसा लिपोमा की वजह से है तो दर्द कम महसूस होता है। इसके अलावा बीमारी में कई दूसरे लक्षण भी दिखाई देते हैं। अगर किसी को पेट में गांठ है, तो उसे कब्ज हो सकती है, वजन कम हो सकता है या फिर मल से खून आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

पेट में गांठ के लक्षण क्या होते हैं?

तो चलिए अब पेट के कैंसर के लक्षणों के बारे में जान लेते हैं-

  • पेट में दर्द होना
  • पेट का फूल जाना
  • गांठ के आसपास जलन होना
  • भूख में बदलाव होना
  • जी मिचलाना
  • उल्टी होना
  • छाती में दर्द होना
  • कब्ज होना
  • मल त्यागने में परेशानी होना
  • पेट में दबाव जैसा महसूस होना
  • वजन उठाने में दर्द होना
  • पेशाब बहुत कम आना
  • या फिर बहुत ज्यादा पेशाब आना
  • पीलिया होना
  • बुखार आ जाना

इन सभी लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए (stomach cancer symptoms in Hindi)। ताकि वक्त रहते मरीज ठीक हो सके। पेट के कैंसर के लक्षणों और पेट के कैंसर के संकेत बहुत बार दिखते ही नहीं हैं, जबकि कुछ मामलों में ऐसा भी होता है, जब मरीज को खुद में ये लक्षण दिखते हैं, लेकिन वो इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

पेट में ट्यूमर कैसे होता है?

पेट में गांठ के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए अब इस बारे में जान लेते हैं।

हर्निया- अगर गांठ पेट के ऊपरी हिस्से पर होती है, तो मरीज को हर्निया की शिकायत हो सकती है।

पित्त में पथरी- पित्ताशय की पथरी की वजह से भी पेट में गांठ हो सकती है। पथरी की वजह से पित्त की थैली बाहर आने लगती है। इसी वजह से गांठ दिखाई देने लगती है।

हिमोमोटा- इसकी वजह से भी पेट की गांठ की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में त्वचा के अंदरुनी हिस्से पर रक्त एकत्रित होने लगता है। इस वजह से खून की वाहिनिंया टूटने लगती हैं। इससे भी गांठ जैसा उभार महसूस हो सकता है।

लिपोमा- पेट में चर्बी के कारण होने वाली गांठ को लिपोमा कहते हैं। जब पेट में अधिक चर्बी जम जाती है, तो वो गांठ का रूप ले लेती है। इसे ही कुछ लोग गलती से कैंसर तक समझ लेते हैं। जबकि लिपोमा कैंसर पेट का कैंसर नहीं होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि लिवर बढ़ने की वजह से पेट में गांठ की समस्या हो सकती है।

कैंसर- ये भी पेट की गांठ की वजह हो सकता है। इसमें कोलन, लिवर, किडनी और आंत के कैंसर को शामिल कर सकते हैं।

क्रोन- यह इन्फ्लमेटरी बाउज बीमारी भी कहलाती है, जिसके कारण पाचन तंत्र की परत पर सूजन होने लगती है। इसकी वजह से पेट का उभार आ जाता है। इसके इलावा कुछ अन्य बीमारियों जैसे अंडाश्य में फोड़ा होने के कारण भी पेट में गांठ हो सकती है।

क्या अल्सर से कैंसर हो सकता है?

अल्सर से कैंसर होने की आशंका बहुत कम होती है। जानकारी के मुताबिक जितनी भी आशंका होती है, वह गैस्ट्रिक अल्सर के कारण होती है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि कैंसर के कारण अल्सर उत्पन्न होता है।

पेट के कैंसर के उपचार क्या हैं?

ऑपरेशन- अब पेट का कैंसर के उपचार के बारे में जान लेते हैं। जब भी हार्निया, कैंसर या फिर आंतों में किसी तरह दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर ऑपरेशन कराने की सलाह दे सकते हैं। जिसमें लेप्रोस्कोपी नाम की सर्जिकल प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है।

कीमोथेरेपी- इससे गांठ के आकार को कम किया जाता है। जब गांठ का आकार छोटा हो जाता है, तो कीमोथेरेपी को बंद कर दिया जाता है। ऐसा करने के बाद फिर गांठ को ऑपरेशन के जरिए शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

पेट में ट्यूमर का ऑपरेशन? 

पेट में ट्यूमर को निकालने के लिए पेट में ट्यूमर का ऑपरेशन भी किया जाता है। इस प्रक्रिया को बेहद जटिल माना जाता है। लेकिन इसमें सर्जरी करने के अलावा और दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता है। इस मामले में डॉक्टर अकसर सर्जरी कराने की सलाह ही देते हैं। सर्जरी भी कोई मामूली नहीं होती बल्कि ये भी जानलेवा हो सकती है। इसलिए मरीज को पहले ही मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार कर दिया जाता है। उसे आश्वस्त किया जाता है और भरोसा दिलाया जाता है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। ट्यूमर के आकार के हिसाब से डॉक्टरों की टीम तैयार की जाती है। जिसमें अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों को शामिल किया जाता है।

पेट के कैंसर के पीछे कई वजह होती हैं। इसलिए इससे बचाव के लिए शुरुआती संकेतों और पेट का कैंसर का लक्षण के बारे में पता होना चाहिए। जिसके बाद डॉक्टर से सलाह ली जाती है। अगर शुरुआत में ही बीमारी का पता चल जाए, तो उसे दवाओं से ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर देर हो जाए और बाद में पता चले, तो ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है। ये ऑपरेशन भी आसान नहीं होता बल्कि जानलेवा साबित भी होता है।

Dr. Kaushal Yadav | Senior Consultant & Clinical Lead Oncology, Surgical Oncology | Narayana Superspeciality Hospital, Gurugram

stomach cancer symptoms in hindiक्या अल्सर से कैंसर हो सकता हैपेट का कैंसरपेट का कैंसर के उपचारपेट का कैंसर के लक्षणपेट के कैंसर के लक्षणोंपेट के कैंसर के संकेतपेट में गांठ के लक्षणपेट में ट्यूमर का ऑपरेशनपेट में ट्यूमर कैसे होता है
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestWhatsapp
previous post
क्या है डायबिटीज, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय सहित पूरी जानकारी
next post
When to know Headache is serious?

You may also like

EARLY DIAGNOSIS AND TIMELY TREATMENT IMPROVE THE SURVIVAL...

December 19, 2022

Benefits of Deep Breathing

November 26, 2022

Exercises that can strengthen your lungs

November 26, 2022

5 things to know before your first chemo...

November 18, 2022

How to lower your risk of lung cancer?

November 15, 2022

Pancreatic Cancer Awareness

November 7, 2022

Identifying Early Symptoms of Blood Cancer

September 16, 2022

क्या होता है फेफड़ों का कैंसर, जानिए इसके...

June 23, 2022

World No Tobacco Day

May 31, 2022

Neuroblastoma: Everything To Know About A Rare Form...

April 27, 2022

QUICK LINKS

Book an Appointment

Find a Doctor

Hospitals

Medical Services

About NH

Narayana Health

Narayana Health is headquartered in Bengaluru, India, and operates a network of hospitals across the country, with a particularly strong presence in the southern state of Karnataka and eastern India, as well as an emerging presence in northern, western and central India. Our first facility was established in Bengaluru with approximately 225 operational beds and we have since grown to 23 hospitals, 7 heart centres, 19 primary care facilities across India and an international hospital in the Cayman Islands.

Keep In Touch

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Telegram

Popular Posts

  • 1

    Boosting your Immune System against Coronavirus: How to minimize the risk of...

    April 2, 2020
  • 2

    How to maintain a Balanced Diet

    September 3, 2019
  • 3

    Coronavirus Testing – How to Test for Coronavirus? – Different Types of Tests

    March 13, 2020
  • 4

    Know about proper usage, disposal and reuse of mask

    April 6, 2020

Categories

  • Aids (5)
  • Bengali (1)
  • Blood Pressure (4)
  • Bone Marrow Transplant (12)
  • Breast Cancer (28)
  • Cancer (47)
  • Cardiac Surgery (23)
  • Cardiology (167)
  • Coronavirus (110)
  • Dental Sciences (2)
  • Dermatology (15)
  • Diabetes (37)
  • E. N. T – Paediatric (7)
  • E. N. T. (9)
  • ECMO (1)
  • Endocrinology (11)
  • Gastroenterology (34)
  • General Health (127)
  • General Surgery (4)
  • Gynaecology (46)
  • Haematology (5)
  • Health Nuggets (44)
  • Healthy Life (2)
  • Hepatology (14)
  • Hindi (7)
  • Infectious Diseases (4)
  • Kidney (5)
  • Liver (30)
  • Medical Oncology (1)
  • Mental Health (4)
  • Narayana Health (243)
  • Nephrology (34)
  • Neurology (103)
  • Neurosurgery (30)
  • News (6)
  • NH services (6)
  • Nutrition and Diet (27)
  • Oncology (108)
  • Organ Donation (1)
  • Orthopaedics (102)
  • Paediatric Cardiology (11)
  • Paediatric Liver Transplant (1)
  • Paediatric Oncology (3)
  • Paediatric Surgery (4)
  • Paediatrics (77)
  • Pain & Palliative Care (4)
  • Pregnancy (9)
  • Psychology (5)
  • Pulmonology (34)
  • Radiation Oncology (8)
  • Rheumatology (4)
  • Services (3)
  • Spine Surgery (30)
  • Stroke (7)
  • Swine Flu (1)
  • Transplant (1)
  • Urology (38)
  • Vascular Surgery (10)

Follow us

QUICK LINKS

Find a Doctor

Book an Appointment

Make an Enquiry

Feedback

Hospitals

Blogs

Privilege card

Heart Rhythm Disorder

NH CARES

Hernia

Lung Cancer

Brain Tumour

Liver Cancer

Heart Attack

Urinary Problems

Heart Transplant

Kidney Transplant

Bone Marrow Transplant

Pulmonary Hypertension

CENTRES OF EXCELLENCE

Liver Transplant & HPB Surgery

Cardiology

Cardiac Surgery

Neurology

Neurosurgery

Orthopaedics

Robotic Surgery

Vascular Surgery

Nephrology

Radiation Oncology

MEDICAL PROFESSIONALS

Academics

Clinical Research

NH Colleges

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER

Subscribe to our Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

About Narayana Health

|

Stakeholder Relations

|

News & Media Relations

|

Awards and Accreditations

|

Leadership

|

Careers

|

CSR

|

Sitemap

© Narayana Hrudayalaya Ltd | All rights reserved
NPPA Implant Pricing     Terms & Conditions     Privacy Policy     Disclaimer

Book Online Consultation